Source:- https://www.jagran.com

भाजयुमो की ओर से भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने कहा कि आज हम लोगों के बीच ऐसे नेता नहीं रहे जो पूर्व में भारत सरकार में वित्त मंत्री एवं रक्षा मंत्री के पद को सुशोभित किया। साथ ही नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे कार्यों को करके देश को नई दिशा देने का काम किया। साथ ही एक अच्छे अधिवक्ता, अच्छे वक्ता के रूप में इन्हें जाना पहचाना गया। आज उन्हें नहीं रहना देश के लिए अपूर्ण क्षति है। उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश महालका, राकेश कुमार दुबे, मुकेश पांडेय, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश शौंडिक, नितेश कुमार, कैलाश ठाकुर, जिला मंत्री रघुवीर यादव, राणा आशुतोष कुमार सिंह, विवेकानंद गुप्ता, सूरज शाह, मनदीप राय, कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद, लीगल सेल के जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार पांडेय, खेलो भारत के जिला संयोजक प्रवेश सोनी, स्टडी सर्कल के जिला संयोजक रंजीत पांडेय, मीडिया प्रभारी रोशन शुक्ला, मनदीप कुमार, यश राज गुप्ता, रोहित शाहदेव, प्रदीप यादव, सोमनाथ गंजू, मनीष जयसवाल, सूरज कुमार निराला, दीपक तिवारी, अजय प्रसाद, अजय सोनी, अनूप कुमार कश्यप, आलोक कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, दीपक कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, रवि सोनी, शिव कुमार सिंह, अशोक यादव, रजत कुमार, नीरज कुमार सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

Leave a comment